एलिस पेरी को डेट पर ले जाना चाहता था ये भारतीय खिलाड़ी,खूबसूरत महिला खिलाड़ी ने रखी थी साथ जाने की ये शर्त

ऑस्ट्रेलिया की एलिस पेरी दुनिया की सबसे प्रसिद्ध महिला खिलाड़ियों में से एक मानी जाती है। उनकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। कई लोग उनके खेल के दीवाने है तो कंई लोग उनकी खूबसूरती के दीवाने हैं। उनकी दीवानगी की फेहरिस्त काफी लंबी इनमें कई भारतीय क्रिकेटर भी शामिल हैं, जो एलिस पेरी के दीवाने हैं। कुछ समय पहले भारत के एक क्रिकेटर ने इसका खुलासा भी किया था।

मुरली विजय ने दिया था ऑफर

दरअसल पूर्व भारतीय क्रिकेटर मुरली विजय ने 2020 में इंस्टाग्राम चैट के दौरान कहा था कि वह एलिस पेरी को डिनर डेट पर ले जाना चाहते हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं। इस बारे में जब पेरी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर पैसे मुरली विजय दे रहे हैं तो बेशक वह जाना चाहेंगी। हालांकि बाद में दोनों डेट पर नहीं गए थे।

आपको बता दें कि एलिस पेरी की गिनती दुनिया की दिग्गज महिला क्रिकेटरों में की जाती है। वें ऑस्ट्रेलिया की ओर से साल 2007 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रही है। वें टी20 और वनडे विश्व चैम्पियन की टीम में शामिल रह चुकी हैं। वह टी20 क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाली और एक हजार रन बनाने वाली एक मात्र महिला क्रिकेटर हैं|

क्रिकेटर से पहले फुटबाॅलर थीं पेरी

हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी कि एलिसा पेरी भले ही इस समय दुनिया की महान क्रिकेटर हैं। लेकिन एलिस पेरी क्रिकेटर के पहले एक फुटबॉलर थीं। वह ऑस्ट्रेलिया के लिए फुटबॉल में भी विश्व कप जीत चुकी हैं। वह क्रिकेट और फुटबॉल विश्व कप जीतने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं।

हाल ही में जब ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका में आयोजित टी20 विश्व कप में जीत दर्ज की थी। उस विश्व कप चैंपियन टीम में भी वह शामिल थीं। उन्होंने टूर्नामेंट में टीम के लिए कई मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाई थी।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *